परिवहन निगम ने दिवाली पर्व पर यात्रियों को दिल्ली सहित अन्य जगहों से गंतव्य तक पहुंचाने के लिए तीन हजार बसों का इंतजाम किया है।
यह बसें नान स्टाप के रूप में चलेंगी। इसके लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों की स्पेशल ड्यूटी लगाई गई है।
वहीं जो ड्राइवर एवं कंडक्टर तय किमी से अधिक किमी का सफर तय करेंगे तो उनको प्रोत्साहन भत्ता भी दिया जाएगा।
प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने बताया कि यह नान स्टाप बसें एक से आठ नवंबर तक चलेंगी।
पढ़ें-मेट्रो के कई अहम और बड़े फैसले 29 को
इस संबंध में प्रबंध निदेशक मुकेश मेश्राम ने क्षेत्रीय प्रबंधकों एवं सेवा प्रबंधकों को सरकुलर भेजकर अतिरिक्त बसों की व्यवस्था करने का आदेश दिया है।
इनका दिल्ली के आनंद विहार से वाया गाजियाबाद और हापुड़ और दिल्ली के आनंद विहार से इटावा एवं कानपुर होते हुए पूर्वांचल के वाराणसी, इलाहाबाद, गाजीपुर, आजमगढ़, देवरिया, मऊ, गोरखपुर, महाराजगंज, बस्ती, बहराइच व गोंडा तक होगा।
इसी प्रकार नान स्टाप बस का लखनऊ और कानपुर से भी पूर्वांचल, दिल्ली, बुंदेलखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों के लिए नान स्टाप बसों का संचालन होगा।
लखनऊ की और खबरों के लिए यहां आएं....