फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमीनाबाद में आखिर चल गया बुलडोजर

Sat, 26 Oct 2013 02:34 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को अमीनाबाद में बुलडोजर चल गया। हालांकि इसका विरोध हुआ लेकिन कई जगह से अतिक्रमण हटा लिए गए।
विज्ञापन


बैकफुट पर आने से हुई किरकिरी और नगर विकास मंत्री आजम खां के तल्ख तेवर को देख पुलिस, जिला प्रशासन और नगर निगम इस बार कुछ ज्यादा ही सतर्क दिखी।

अमीनाबाद में पांच दिन के भीतर दूसरी बार शनिवार को अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। अमीनाबाद के अतिक्रमण को लेकर दायर एक जनहित याचिका पर 28 अक्तूबर को नगर निगम, जिला प्रशासन व पुलिस को जवाब दाखिल करना है।

इसके कारण ही जिम्मेदार विभागों की ओर से फिर अभियान चलाया गया। याचिका भी अमीनाबाद के ही बड़े दुकानदारों द्वारा दायर की गई है। इसमें न्यायालय ने सम्बंधित विभागों से यह जवाब मांगा है कि अमीनाबाद में यातायात जाम को दूर करने के लिए क्या किया।
विज्ञापन


पढ़ें- फटकार के बाद अमीनाबाद में आज गरजेगा बुल्डोजर

गत मंगलवार को चलाए गए अभियान जैसा हाल न हो, इसके लिए इस बार पुख्ता तैयारी की गई थी। पिछला अभियान शुरू तो जोरशोर से किया गया था, लेकिन उसका नतीजा अच्छा नहीं रहा था।
विज्ञापन


अभियान बीच में ही विधायक के दखल के बाद स्थगित कर दिया गया। इसको लेकर पुलिस, जिला प्रशासन और नगर निगम की खूब किरकिरी हुई थी और नगर विकास मंत्री आजम खान ने भी बुधवार को अतिक्रमण को लेकर कड़ा रुख जताया था।

इसके बाद से ही अधिकारी इस कोशिश में जुट गए थे कि इस बार अभियान प्रभावी बनाना है।

इस बार कर्मचारी जैकेट और हेलमेट पहनकर अभियान में शामिल हुए ताकि वह अलग नजर आएं। इसके लिए नगर निगम ने हेलमेट और जैकेट खरीदे हैं।

लखनऊ की और खबरों के लिए यहां आएं...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें