लोकसभा चुनाव के लिए चौथे चरण का नामांकन मंगलवार से शुरू होगा। इस चरण में यूपी के शाहजहांपुर, खीरी, हरदोई, मिश्रिख, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर, जालौन, झांसी व हमीरपुर के लिए प्रत्याशी नामांकन करेंगे।
नामांकन 2 अप्रैल से 9 अप्रैल तक दाखिल किए जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच 10 अप्रैल को होगी। 12 अप्रैल को दोपहर तीन बजे के बाद उम्मीदवारों की फाइनल सूची जारी कर दी जाएगी।
उपरोक्त 13 लोकसभा क्षेत्रों में 2 करोड़ 30 लाख मतदाता हैं। इनमें से एक करोड़ 29 लाख पुरुष, एक करोड़ 9 लाख महिलाएं और 1230 थर्ड जेंडर हैं।