फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajyasabha Election: राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन आज से, 10 जून को मतदान

Tue, 24 May 2022 12:11 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी में राज्यसभा की 11 सीटों के लिए मंगलवार से नामांकन शुरू हो रहे हैं। नामांकन 31 मई तक दाखिल किए जा सकते हैं। मतदान 10 जून को होगा।
विज्ञापन
- फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यसभा के लिए उत्तर प्रदेश की 11 सीटों पर हो रहे चुनाव के लिए मंगलवार को अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन दाखिल करने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। नामांकन 31 मई तक दाखिल किए जा सकेंगे। एक जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 3 जून तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 10 जून को सुबह 9 से शाम 4 बजे तक मतदान होगा और शाम 5 बजे से मतगणना होगी। बता दें, राज्यसभा में यूपी से 31 सांसद हैं। इनमें से 11 सदस्यों का कार्यकाल 4 जुलाई को समाप्त हो रहा है।

विज्ञापन


भाजपा को आठ और सपा को तीन सीटें मिलना तय
राज्यसभा की 11 सीटों पर होने वाले चुनाव में भाजपा को आठ और सपा को तीन सीटें मिलना तय है। विधानसभा में भाजपा गठबंधन के 273 और सपा गठबंधन के 125 विधायक हैं। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक और कांग्रेस के दो-दो तथा बसपा का एक विधायक है।

जनसत्ता दल के दो विधायकों का समर्थन भाजपा को मिल सकता है। जबकि कांग्रेस और बसपा का किसी भी दल से गठबंधन नहीं होने से दोनों दल चुनाव से बाहर रह सकते है। सूत्रों के मुताबिक एक सीट के लिए 36 विधायकों का वोट चाहिए।
विज्ञापन


भाजपा के पास 273 विधायक है, ऐसे में उन्हें प्रथम और द्वितीय वरीयता क्रम के मतदान के आधार पर 8 सीट जीतने में कोई परेशानी नहीं होगी। सपा के पास 125 विधायक हैं। इस आधार पर उसे 3 सीट जीतने में कोई दिक्कत नहीं है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें