फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी निकाय चुनाव 2023: अंतिम चरण का नामांकन पूरा, पहले चरण का मतदान 4 मई को

Mon, 24 Apr 2023 10:02 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी निकाय चुनाव 2023 के लिए अंतिम चरण का नामांकन पूरा हो चुका है। पहले चरण का मतदान 4 व दूसरे चरण का 11 मई को होगा।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निकाय चुनाव में दूसरे और अंतिम चरण के लिए नामांकन पत्र भरने का काम सोमवार को पूरा हो गया। अंतिम दिन 16847 प्रत्याशियों ने पर्चे भरे। उधर, पहले चरण में 44361 प्रत्याशी पहले ही मैदान में उतर चुके हैं।

विज्ञापन


फिलहाल इस चरण में महापौर पद पर 57 नगर निगम पार्षद पद पर 2397, नगर पालिका अध्यक्ष पद पर 1704 एवं सदस्य पद पर 6070, नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर 639 एवं सदस्य पद पर 5980 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए।

दूसरे चरण में कुल 38 जिलों में मतदान होगा। इस चरण के लिए मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 27 को नाम वापस लिए जा सकेंगे। 28 अप्रैल को चुनाव चिह्न का आवंटन होगा। 11 मई को मतदान होगा। पहले चरण का मतदान 4 मई को है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले चरण के उम्मीदवार
नगर निगम -- नगर पालिका -- नगर पंचायत
महापौर-- पार्षद-- अध्यक्ष-- सदस्य-- अध्यक्ष-- सदस्य
113 -- 5425 -- 1077 -- 14991 -- 2929 -- 19826

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें