फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: महापौर से मिले नामित पार्षद, जल्द होगा शपथ ग्रहण

विज्ञापन
महापौर से मिलते नामित पार्षद।
विज्ञापन
लखनऊ। शासन से नामित पार्षदों ने बुधवार को महापौर सुषमा खर्कवाल से उनके बालाकदर रोड स्थित आवास पर मुलाकात की। इस दौरान महापौर ने उन्हें जल्द शपथ ग्रहण कराने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

शासन ने सोमवार शाम नगर निगम के 10 नामित पार्षदों की सूची जारी की थी। इनमें से पांच नामित पार्षद रूपचंद्र अग्रवाल, पुरुषोत्तम पुरी, नेहा सिंह राठौर, किशन पाल और अखिलेश गिरी ने बुधवार को महापौर से मुलाकात की। महापौर ने बताया कि वह एक कार्यक्रम में दिल्ली गई थीं और बुधवार को ही लौटी हैं। अब नगर आयुक्त से बात कर जल्द ही शपथ ग्रहण कराया जाएगा। पूर्व पार्षद व मौजूदा नामित पार्षद अखिलेश गिरी का कहना है कि विकास के लिए वार्ड विकास निधि भी देने की मांग की जाएगी। महापौर चार अप्रैल को नगर निगम सदन के पहले या उसके बाद शपथ कराने की बात कही है। इस पर उनसे यह मांग रखी गई है कि शपथ इसी महीने जल्द दिला दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें