फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्येक धान क्रय केंद्र के लिए नियुक्त किए जाएं नोडल अधिकारी: योगी

Wed, 23 Dec 2020 09:42 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
धान क्रय केंद्रों पर किसानों को होने वाली परेशानी को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रत्येक क्रय केंद्रों पर नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए हैं। क्रय केन्द्रों पर किसानों की लंबी प्रतीक्षा करने की शिकायत पर नाराजगी जताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को प्रतीक्षा न करनी पड़े, इसके लिए क्रय केन्द्रों पर धान तौलने की व्यवस्था को और मजबूत किया जाए और कांटे की संख्या बढ़ाई जाए। साथ ही उन्होंने हर हाल में 72 घंटे के भीतर किसानों को धान का भुगतान करने के भी निर्देश दिए हैं।    
विज्ञापन


मुख्यमंत्री बुधवार को लोकभवन में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यो की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसान को धान बिक्री के लिए इंतजार न करना पड़े, इसके लिए जरूरत केमुताबिक धान क्रय केन्द्रों की संख्या भी बढ़ाई जाए। उन्होंने भ्रष्टाचार के मामले में दोषी पाए गए सरकारी मुलाजिमों पर तत्काल कार्रवाई के भी निर्देश दिए हैं। अयोध्या के विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या के धार्मिक, सांस्कृतिक और पुरातन ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए सरकार द्वारा कराये जा रहे विकास कार्यों की नियमित रूप से समीक्षा की जाए। इसके लिए कंसलटेंट का भी चयन जल्द किया जाए।

प्रधानमंत्री द्वारा अगले महीने किए जाने वाले लाइट हाउस परियोजना के शुभारंभ की तैयारियों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को तेजी से काम करने के निर्देश दिए हैं। इस परियोजना के लिए लखनऊ का चयन किया गया है और इस परियोजना के तहत 10054 आवासों का निर्माण किया जाना है।
विज्ञापन


बैठक में स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, मुख्य सचिव आरके तिवारी, आईआईडीसी आलोक टंडन, कृषि उत्पादन आयुक्त आलोक सिन्हा व पुलिस हानिदेशक हितेश चंन्द्र अवस्थी के अलावा राजस्व, गृह, वित्त, एमएसएमई, सूचना, ग्राम्य विकास, पंचायती राज, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, नगर विकास, आवास, पशुपालन, खाद्य एवं रसद विभाग के अपर मुख्य सचिव व प्रमुख सचिवों के अलावा मुख्यमंत्री के सचिव संजय प्रसाद व आलोक कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें