फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर दें दस्तक, नवजात व गर्भवती की सूची बनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिले की नोडल अधिकारी व सचिव बेसिक शिक्षा विभाग मनीषा त्रिघटिया ने अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान सीएमओ को निर्देश देते हुए कहा कि एएनएम व आशा गांव में जाकर डोर-टू-डोर सर्वें कर गर्भवती महिलाओं का प्रत्येक माह निर्धारित दिये गये प्रारूप में अंकन करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि संबंधित विभागीय अधिकारियों का दायित्व बनता है कि वह बेसिक शिक्षा, आईसीडीएस, पंचायत विभाग तथा ग्राम प्रधानों से बेहतर तालमेल बनाकर नवजातों व गर्भवती महिलाओं व मरीजों का टीकाकरण व बेहतर इलाज मुहैया कराएं। इस दौरान उन्होंने कृषि, वन, समाज कल्याण, दिव्यांग, प्रोवेशन, महिला कल्याण, पिछड़ा वर्ग, माध्यमिक शिक्षा, भूमि संरक्षण, उद्यान, पशुपालन, सहकारिता, सिंचाई, नलकूप, जल निगम, नगर निकाय, खादी ग्रामोद्योग, जिला उद्योग केंद्र एवं परिवहन सहित अन्य विभागों की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

बैठक के दौरान उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को सरकार की उच्च प्राथमिकता वाली योजनाओं पर ध्यान देकर जन-जन को लाभान्वित करने के भी निर्देश दिए। कहा कि, योजनाओं के संबंध में कोई कठिनाई आती है तो जिलाधिकारी के संज्ञान में लाकर मुझे भी अवगत कराए। ताकि उन कठिनाईयों का निदान कराकर योजनाओं का बेहतर ढंग से क्रियान्वयन कराया जा सके।
डीएम ओपी आर्य ने कहा कि जिले में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभी विशेष कार्य करने की जरूरत है। इसके लिए जिला प्रशासन टीम भावना के साथ कार्य किए जा रहे हैं। इसके बाद उन्होंने सोनवा थाने का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दर्ज मामले व उसमें प्रगति की जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में केवल एक ही महिला थानाध्यक्ष है। इस दौरान सभी विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें