फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: घर में घुसकर छात्रा से की छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। ठाकुरगंज निवासी 16 वर्षीय हाईस्कूल की छात्रा से दूसरे समुदाय के दुबग्गा बाजनगर निवासी मो. शोएब ने घर में घुसकर छेड़छाड़ की। छात्रा के पिता ने छेड़छाड़, पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में एफआईआर कराई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

छात्रा के पिता के अनुसार एक साल पहले तक शोएब उनकी बेटी को स्कूल वैन से लाता-ले जाता था। इस दौरान उसने छात्रा से दोस्ती की और फिर प्यार के जाल में फंसाकर शादी का दबाव डालने लगा। सोमवार दोपहर छात्रा घर पर अकेली थी। इसका फायदा उठाकर शोएब घर में घुस आया और छेड़छाड़ करने लगा। छात्रा के शोर मचाने पर पड़ोसियों ने माता-पिता को सूचना दी। पिता ने एक रिश्तेदार को तुरंत घर जाने के लिए कहा। जैसे ही रिश्तेदार पहुंचा, शोएब उन्हें धक्का देकर भाग निकला। कुछ देर बाद परिजन पहुंचे तो छात्रा ने सारी बात बताई। इंस्पेक्टर ठाकुरगंज ओमवीर सिंह चौहान ने बताया कि शोएब को हिरासत में लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें