फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: नहीं बढ़ीं बिजली दरें, समय से बिल भरने वालों को मिलेगी छूट

Mon, 01 Aug 2016 06:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बिजली - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
चुनावी साल में वोटर्स को लुभाने के लिए राज्य विद्युत नियामक आयोग ने बिजली उपभोक्ताओं को रिझाने की कोशिश की है। आयोग ने घरेलू और कृष‌ि की बिजली दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं है।
विज्ञापन


वहीं कॉमर्श‌ियल बिजली की दरों में सबसे ज्यादा 7.24 फीसदी वृद्ध‌ि की गई है। इसके अलावा ग्रामीण कामर्शियल उपभोक्ताओं की दरों में 13 फीसदी तक बढ़ोतरी हुई है।

बुंदेलखंड में टैरिफ 60 रुपए घटाया गया है और रेगुलेटरी सरचार्ज में नियामक आयोग ने कमी की है।  इस साल सभी श्रेणी की बिजली दरों में औसतन 3.18 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन


समय पर बिजली का बिल जमा करने वालों के लिए अच्छी खबर है। आयोग ने ऐसे उपभोक्ताओं की छूट बढ़ा दी है। पहले ये छूट 0.25 प्रतिशत थी जो अब बढ़कर 0.50 प्रतिशत हो गई है। यानी पहले से अब दोगुनी छूट मिलेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें