फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैडम हमारे इलाके में नहीं है स्ट्रीट लाइट, शाम को घर से निकलने में लगता है डर

विज्ञापन
लोकमंगल दिवस पर अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे शहरवासी। - फोटो : ??? ?????
विज्ञापन
लखनऊ। मैडम, हमारे इलाके में पूरी सड़क पर स्ट्रीट लाइट नहीं हैं। इसकी वजह से शाम होते ही महिलाएं और बच्चे घर से बाहर निकलने से भी डरते हैं। चंदरनगर स्थित जोन-4 कार्यालय में मंगलवार को लोक मंगल दिवस में शिकायतों की सुनवाई कर रहीं मेयर संयुक्ता भाटिया के सामने यह प्रकरण आया।
विज्ञापन

न्यू हैदरगंज, हंसखेड़ा से आए अवनीश कुमार ने बताया कि उनके इलाके में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था ही नहीं है। कई बार नगर निगम में शिकायत भी की, लेकिन सुनवाई नहीं होती। मेयर ने तुरंत क्षेत्रीय अभियंता को बुला लिया। इसके बाद इलाके की जरूरत को देखते हुए सभी खाली खंभों पर स्ट्रीट लाइटें लगवाने का आदेश दिया है। मंगलवार को मेयर ने जोन-4 और जोन-6 में शिकायतें सुनीं।
कर्मचारी की नहीं सुनी तो बढ़ गया गृहकर
कालीचरण मार्केट में दुकान संख्या 25 की मालकिन सुनीता पांडेय ने मेयर को बताया कि नगर निगम के एक कर्मचारी की उन्होंने नहीं सुनी तो उनकी दुकान का ही गृहकर बढ़ा दिया गया। अब वह नगर निगम के चक्कर काट रही हैं। मेयर ने उनके प्रकरण में जांच का आदेश जोनल अधिकारी को अब दिया है। पूरी रिपोर्ट भी मेयर ने मांगी है।
विज्ञापन

नाली बनाई नहीं, हो गई इंटरलॉकिंग
अकबरी गेट से आए नोमान अहमद ने मेयर को बताया कि नगर निगम ने उनकी गली में इंटरलॉकिंग से रास्ता बनाया गया। कहने के बाद भी नाली नहीं बनाई। इसकी वजह से पूरा गंदा पानी रास्ते पर ही बहता है। इसी तरह बजरंग विहार के कमल किशोर गुप्ता ने भी मेयर से उनकी गली में नाली नहीं बनाए जाने की शिकायत की। मेयर ने दोनों प्रकरण में अधिशासी अभियंता का काम कराने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें