फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छिन जाएगी रेलवे अफसरों की 'शाही सवारी'

Tue, 17 Jun 2014 01:44 PM IST
निशांत यादव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रेल अफसरों की शाही सवारी यानी सैलून पर ग्रहण लग सकता है। रेल मंत्रालय ने जीएम और डीआरएम को सैलून के बिना 19 जून को होने वाली बैठक के लिए दिल्ली तलब किया है।
विज्ञापन


ऐसा पहली बार होगा जब रेल अधिकारी अपने प्रिय सैलून के बजाय आम यात्रियों की तरह सफर करेंगे।
उल्लेखनीय है, रेलवे के महाप्रबंधक अपने जोन के मंडलों और डीआरएम अपने रेल मंडल में आधुनिक सुविधाओं से लैस सैलून लेकर भ्रमण करते हैं।

अक्सर जीएम और डीआरएम सैलून लेकर दूसरे जोन के भीतर पहुंच जाते हैं। सैलून में बेडरूम, डायनिंग रूम, किचन और एसी विंडो सहित कई सुविधाएं होती हैं।
इस सैलून को लेकर अक्सर दूसरे रेलवे अफसर भी भ्रमण पर निकल जाते हैं। किसी के शादी विवाह जैसे कार्यक्रमों में रुतबा दिखाने के लिए ये अफसर सरकारी कार्यक्रम बनाकर लखनऊ पहुंच जाते हैं।
रेल मंत्रालय अपनी फिजूलखर्ची को खत्म करने के लिए अब सैलून के इस्तेमाल पर रोक लगाने की तैयारी कर रहा है।

रेल मंत्रालय जीएम और डीआरएम जैसे बड़े अफसरों को आम यात्री बनकर ट्रेन में सफर करने के लिए उनकी सैलून की सुविधा समाप्त कर सकता है।
इसी सिलसिले में 19 जून को दिल्ली में होने वाली बैठक में सभी जीएम और डीआरएम को बिना सैलून के वहां पहुंचने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। इन अधिकारियों को रेल आरक्षण कराकर यात्रा करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें