फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो पुलिसवालों को नहीं सुनाई देता टैंपो में बजता गाना

Sat, 19 Oct 2013 10:47 AM IST
विवेक त्रिपाठी/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार की दोपहर में कैसरबाग से मड़ियांव जा रहा टैंपो (यूपी- 32 सीएन 1704) सवारियों से ओवरलोड है। तेज म्यूजिक बज रहा है।
विज्ञापन


चालक भी म्यूजिक की मस्ती में गाड़ी लहराते हुए स्टैंड पहुंचा। सवारियों से पैसे लेने की बारी आई तो म्यूजिक सिस्टम बंद कर दिया।

पढ़ें- ट्रैफिक जाम से मुक्ति दिलाएगा 1095 नंबर

इसी तरह निशातगंज पर आए एक टैंपो (यूपी-32 सीएन 9565) में अधिकतर छात्राएं बैठी थीं। टेंपो चालक फुल वॉल्यूम में भक्ति संगीत बजा रहा था। छात्राओं ने कई बार आवाज धीमी करने को कहा लेकिन चालक को सुनाई नहीं दिया।

चौराहा पर ही पुलिस पिकेट लगती है लेकिन यहां कोई सिपाही नहीं दिखा। वहीं दूसरी ओर स्टैंड पर पिकेट के सिपाही रामजीवन शर्मा और रामकरन दुबे डंडा फटकारते हुए इधर-उधर घूम रहे हैं।
विज्ञापन


टैंपो आने-जाने और सवारियों के चढ़ने-उतरने का सिलसिला जारी है। म्यूजिक सिस्टम लगे हैं लेकिन यहां नहीं बज रहे। स्टैंड पहुंचने से पहले और स्टैंड से निकलते ही कानफोड़ू संगीत शुरू हो जाता है।

दरोगा सुभाष सिंह ने बताया कि सुबह ही सभी टैंपो चालकों को म्यूजिक सिस्टम न बजाने की ताकीद दे दी गई थी। अब टैंपो से म्यूजिक सिस्टम हटवाने का अभियान चलाया जाएगा।

टैंपो-ऑटो में गाने बजाने पर रोक लगाने संबंधी डीआईजी नवनीत सिकेरा के आदेश का चालकों पर कोई असर नहीं दिख रहा।

पढ़ें- शहर के ड्राइवर अब फेसबुक पर होंगे

शुक्रवार को शहर के प्रमुख टैंपो स्टैंड पर अमर उजाला की टीम को तेज और फूहड़ संगीत सुनने को मिला।

छेड़छाड़ और अश्लीलता की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए डीआईजी ने मंगलवार को ट्रैफिक, रोडवेज, आरटीओ और टैंपो-ऑटो यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर म्यूजिक बजाने पर रोक लगाने का आदेश दिया था।

थानों के अलावा ट्रैफिक पुलिस के जवानों को टैंपो-ऑटो के म्यूजिक सिस्टम बंद कराने के निर्देश दिए गए थे। हालांकि, डीआईजी का यह आदेश न टैंपो-ऑटो चालक मान रहे हैं न ही ट्रैफिक और थानों की पुलिस इसे सख्ती से लागू करा पा रही है।

अमीनाबाद के स्टैंड पर पुलिस ने थोड़ी सख्ती की तो असर जरूर दिखा। यहां आते ही चालक म्यूजिक सिस्टम बंद कर देते हैं लेकिन अंधाधुंध गति से दौड़ते टैंपो-ऑटो में तेज संगीत बजता रहता है।
विज्ञापन


ट्रैफिक के एक इंस्पेक्टर का कहना है कि 31 अक्तूबर तक सभी टैंपो-ऑटो से म्यूजिक सिस्टम हटाने ही हैं। यही वजह है कि गाना बजाने वालों पर ज्यादा सख्ती नहीं की जा रही। जब सुनते हैं, टोक देते हैं।

लखनऊ की और खबरों के लिए यहां आएं...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें