फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों ने रखी शर्त, रोड नहीं तो वोट नहीं

Mon, 21 Oct 2013 01:44 AM IST
प्रवेन्द्र गुप्ता/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बदहाल सड़क से परेशान तकरोही की शर्मा सिटी के लोग अब आने वाले लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे। अधिकारियों और नेताओं से कहने के बाद भी सड़क न बनने से नाराज कॉलोनी के लोगों ने रविवार को विरोध प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन


इंदिरा नगर सेक्टर-11 के तकरोही बाजार के पास शर्मा सिटी कॉलोनी है। यहां पर करीब 60 परिवार रहते हैं। इस कॉलोनी तक आने-जाने के लिए मुख्य मार्ग सब्जी मंडी से होकर जाता है लेकिन यह वर्षों से खराब है।

इसकी हालत इतनी खराब है कि पैदल चलने में भी लोग लड़खड़ाते हैं। बाजार लगने के कारण इस सड़क से दिन में निकलना भी आसान नहीं रहता।

इस मुसीबत से बचने केलिए कॉलोनी के लोग हनुमंत नगर की ओर से जाने वाले दूसरे वैकल्पिक रास्ते से आते-जाते थे लेकिन करीब दस दिन पहले यह रास्ता सीवर लाइन बिछाने के लिए खोद दिया गया है। इससे अब यहां से भी निकलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी अरूण कुमार,राज शेखर नागर, एमएम मुखर्जी व संदीप गुप्ता सहित कॉलोनी में रहने वाले सभी लोगों का कहना है कि सड़क ठीक न होने के कारण बहुत परेशानी हो रही है।

यदि कोई आकस्मिक स्थिति आ जाए तो अस्पताल तक समय से नहीं पहुंचा जा सकता। गाड़ियां घर तक नहीं ला पाते हैं। दूसरों केयहां गाड़ी करते हैं। कुछ लोगों ने इसी कारण गाड़ियां घर से निकाली ही नहीं।

ऑटो और सिटी बस से आते जाते हैं। सबसे अधिक समस्या तो छोटे बच्चों को है। स्कूल आने-जाने में बहुत दिक्कत है। लोगों का कहना है कि जल्द सड़क न बनी तो अधिकारियों का घेराव करेंगे।
विज्ञापन


कॉलोनीवासी महापौर व क्षेत्रीय पार्षद को भी कई बार पत्र लिखे जाने पर भी कोई कार्रवाई न होने से निराश हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें