फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस कांड पर पुलिस का बड़ा बयान, नहीं हुई दुष्कर्म की पुष्टि, माहौल खराब करने वालों पर कार्रवाई होगी

Thu, 01 Oct 2020 04:50 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

देशभर में चर्चा का केंद्र बने हाथरस कांड को लेकर यूपी पुलिस ने बड़ा बयान दिया है। कहा गया है कि हाथरस मामले में मृतक लड़की से दुष्कर्म नहीं हुआ था। आगरा में विधि विज्ञान प्रयोगशाला में जांच के बाद ये दावा यूपी पुलिस के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने किया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मामले को अनावश्यक तूल देकर माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि हाथरस कांड को लेकर यूपी सरकार पूरी तरह बैकफुट पर आ गई है। इस मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बुधवार को चर्चा की थी जिसके बाद प्रदेश सरकार ने तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया जो कि मामले की जांच कर रही है। वहीं, सफदरजंग अस्पताल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है।

बता दें कि दरिंदगी की शिकार लड़की ने 16 दिन बाद मंगलवार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया था। दिल्ली से रात में ही शव लेकर आई एंबुलेंस मृतका के घर के सामने से श्मशान स्थल की ओर जाने लगी तो परिवार की महिलाएं आगे लेट गईं। इस पर पुलिस ने लाठियां भांजी और उन्हें घसीटकर हटा दिया।
विज्ञापन


दरअसल, इस पूरे मामले में प्रशासन ने जिस तरह संवेदनहीनता बरती उससे पूरी सरकार सवालों के घेरे में आ गई है। पहले तो पीड़िता को समय पर इलाज नहीं मिला और फिर जिस तरह परिजनों के विरोध के बावजूद पुलिसकर्मियों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया उससे प्रशासन की मंशा पर भी सवाल उठे।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पीड़िता की गर्दन के साथ शरीर में कई फ्रैक्चर होने का खुलासा हुआ था। रिपोर्ट में रीढ़ को गर्दन से जोड़ने वाली हड्डी में फ्रैक्चर होने की बात कही गई है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉल के जरिए बुधवार रात लड़की के पिता से बात की और हरसंभव परिवार की मदद का भरोसा दिलाया। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, मृतका के परिवार के एक सदस्य को कनिष्ठ सहायक के पद पर नौकरी दी जाएगी। परिवार को 25 लाख रुपये की मदद के साथ ही हाथरस शहर में एक मकान भी दिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें