फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

No power cut on Holi : यूपी की जनता को होली पर तोहफा, सात से नौ मार्च तक निर्बाध विद्युत आपूर्ति होगी

Wed, 01 Mar 2023 04:12 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

योगी सरकार ने प्रदेश की जनता को होली का तोहफा दिया है। होली पर सात से नौ मार्च तक प्रदेश में बिजली की कटौती नहीं होगी। इस संबंध में अफसरों को निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रंगों के उत्सव होली पर योगी सरकार ने प्रदेशवासियों को बड़ा तोहफा दिया है। इस बार होली के अवसर पर प्रदेश के उपभोक्ताओं को विद्युत कटौती का सामना नहीं करना पड़ेगा। प्रदेश सरकार ने सात से नौ मार्च तक कटौती मुक्त निर्बाध विद्युत आपूर्ति की घोषणा की है। उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लि. (यूपीपीसीएल) की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप होली के अवसर पर सात मार्च की शाम छह बजे से नौ मार्च की सुबह सात बजे तक पूरे प्रदेश में कटौती मुक्त विद्युत आपूर्ति से संबंधित निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


टोल फ्री नंबर पर सूचनाओं पर हो तत्काल कार्यवाही 
यूपीपीसीएल के अध्यक्ष एम देवराज ने कहा कि पूरे प्रदेश में इस अवधि में सबको निर्बाध बिजली प्राप्त हो इसके लिए सभी डिस्काम के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि सभी प्रबन्ध निदेशकों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने डिस्कॉम में कटौती मुक्त निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने हेतु समस्त आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कर लें। यह भी निर्देशित किया गया है कि 1912 टोल फ्री नम्बर पर आपूर्ति सम्बन्धी प्राप्त सूचनाओं पर तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। अध्यक्ष ने कहा है कि होली के महत्वपूर्ण पर्व के अवसर पर सुचारू रूप से विद्युत आपूर्ति के प्रकरण में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। सभी वितरण अधिकारी अपने अपने दायित्यों का निर्वहन करें।

ये भी पढ़ें - यूपी विधानमंडल सत्र: मुख्यमंत्री योगी बोले, हमने ओडीओपी दिया आपने 'वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया' दिया
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सिलेंडर के दाम बढ़े व बिजली की दरों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव मंजूर, शिवपाल बोले- आम आदमी का जीवन दुश्वार...


एमडी करेंगे प्रभावी मॉनीटरिंग
उन्होंने बताया कि निर्धारित शिड्यूल के अनुरूप विद्युत आपूर्ति प्राप्त हो इसके लिए प्रबन्ध निदेशक अपने स्तर से अभी से प्रभावी मॉनीटरिंग करें तथा वितरण में लगे सभी अधिकारी लगातार सजगता बरतें। एम देवराज ने कहा कि विद्युत आपूर्ति में यदि कहीं कोई स्थानीय स्तर पर समस्या आती है तो उसको तत्काल कम से कम समय में ठीक कर लिया जाए। इसकी व्यवस्था हेतु पूर्व में ही आवश्यक गैंग एवं सामग्री तैयार रहनी चाहिए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें