फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशहरे से बकरीद तक पूरी बिजली

Sat, 04 Oct 2014 01:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
दशहरे से लेकर बकरीद तक प्रदेश के महानगरों में बिजली की कटौती नहीं होगी। ये निर्देश दशहरे पर सीएम अखिलेश यादव ने दिए हैं।
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने यूपी पावर कॉरपोरेशन को दिए हैं। बिजली वितरण कंपनियों पर ये निर्देश बकरीद तक जारी रहेगा।

मुख्यमंत्री के इस आदेश के बाद पावर कॉरपोरेशन पूरी तरह से कोशिश करेगा कि कहीं भी बिजली सप्लाई में परेशानी नहीं हो।

इसी क्रम में पावर कॉरपोरेशन ने खास इंतजाम किए। दशहरे पर मध्यांचल, पश्चिमांचल, दक्षिणांचल, पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम, नोएडा पावर और केस्को को निर्देश दिए गए थे।

इस निर्देश के बाद कोशिश की गई थी कि शाम पांच बजे रात बारह बजे तक पूरे प्रदेश में कहीं भी बिजली कटौती नहीं हो।

स्थानीय परेशानियों को तुरंत रूप से सही करने के लिए एक स्पेशल टीम भी तैनात की गई है।

इन इलाकों को मिलेगी प्राथमिकता

यूपी में त्यौहारी सीजन में‌ बिजली की ‌किल्लत कम करने के लिए सेंट्रल पूल के अलावा हिमाचल प्रदेश से भी बिजली खरीदी जा रही है।

शासन से मिले निर्देशों के बाद मुरादाबाद, मेरठ, शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, हापुड में रात को बिजली सप्‍लाई को सुनिश्चित किया जाएगा।

ये सभी इलाके पिछले कुछ समय से साम्प्रदायिक तनाव झेल रहे थे इसलिए इन सभी जगह रात में भी बिजली कटौती नहीं की जाएगी।

इसके लिए कॉरपोरेशन अधिका‌धिक बिजली लेने की कोशिश में जुटा है जिससे रात को बिजली आपूर्ति सुचारू रह सके।
विज्ञापन

गांवों को कोई राहत नहीं

सीएम के निर्देश में शहरों को तो अबाध्य बिजली देने के लिए निर्देश दिए गए हैं।

इन निर्देशों में मुख्यमंत्री ने ग्रामीण इलाकों के लिए कुछ नहीं कहा गया है।

जाहिर है कि शहरों को अबाध्य बिजली सप्लाई करने के लिए गावों की बिजली काटी जाएगी।

अभी गावों में छह से आठ घंटे ही बिजली आपूर्ति की जा रही है। सूत्रों की मानें तो अगले तीन दिन ये सप्लाई घटकर करीब पांच घंटे तक हो सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें