प्रमुख सचिव ने बृहस्पतिवार को पावर कॉर्पोरेशन, उत्पादन निगम, ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन, एसएलडीसी, पावर मैनेजमेंट सेल और पावर परचेज से जुड़े अफसरों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आपस में समन्वय करके मांग के अनुसार बिजली आपूर्ति के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं।
देर रात तक उपकेंद्र पर रहेंगे अभियंता व कर्मचारी
प्रमुख सचिव ने अधिकारियों से कहा कि कहीं भी स्थानीय गड़बड़ियों के कारण बहुत देर तक आपूर्ति बाधित नहीं रहनी चाहिए। इसके लिए सभी उपकेंद्रों पर अधिकारियों व तकनीकी कर्मचारियों को ट्रांसफार्मर, गैंग व जरूरी उपकरणों के साथ देर रात तक रहने के निर्देश दिए गए हैं।
कहीं भी लोकल फॉल्ट की सूचना मिलने पर तत्काल दुरुस्त कराने को कहा गया है। प्रदेश स्तर पर बिजली आपूर्ति की मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी पावर कॉर्पोरेशन मुख्यालय के अधिकारियों को सौंपी गई है।