फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधान भवन रक्षक व वन रक्षक की लिखित परीक्षा में नहीं होगी माइनस मार्किंग

Mon, 05 Nov 2018 11:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
यूपीएसएसएससी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विधान भवन रक्षक और वन रक्षक के पदों पर चयन लिखित परीक्षा व इंटरव्यू के जरिये होगा।  लिखित परीक्षा में माइनस मार्किंग नहीं होगी। यह परीक्षा दो दिसंबर प्रस्तावित है। 

विज्ञापन

उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने विधान भवन रक्षक व वन रक्षक के 664 पदों पर चयन के लिए परीक्षा योजना व पाठ्यक्रम अपनी वेबसाइट पर नए सिरे से जारी की है। 

इसके मुताबिक लिखित परीक्षा बहुविकल्पीय होगी। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। प्रथम चरण में लिखित परीक्षा होगी, जो दो घंटे की है। प्रश्नपत्र तीन हिस्से में होगा। भाग-1 में हिंदी परिज्ञान और लेखन योग्यता से जुड़े 80 प्रश्न और भाग-2 में सामान्य जानकारी व भाग-3 में सामान्य बुद्धि परीक्षण से 50-50 सवाल पूछे जाएंगे। द्वितीय चरण में साक्षात्कार होगा, जो 20 अंकों का होगा। 
विज्ञापन


आयोग के चेयरमैन सीबी पालीवाल ने बताया कि यह विज्ञापन पूर्व में प्रकाशित हुआ था और उसमें माइनस मार्किंग की बात नहीं की गई थी। इसलिए लिखित परीक्षा में माइनस मार्किंग नहीं होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें