फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में भीषण गर्मी से राहत नहीं, 45.2 डिग्री तापमान के साथ झांसी रहा सबसे गर्म

Sat, 08 Jun 2019 04:33 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भीषण गर्मी का सामना कर रहे लोगों को शनिवार को भी कोई राहत नहीं मिली। 45.2 डिग्री सेल्सियस के साथ झांसी सबसे गर्म रहा। मौसम विभाग के अनुसार, बरेली व आगरा में तापमान में मामूली कमी देखी गई, जबकि गोरखपुर मंडल में तापमान में वृद्घि दर्ज की गई। हाल फिलहाल गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

विज्ञापन


वहीं, राजधानी लखनऊ में गुरुवार रात आंधी, बारिश के बाद शुक्रवार को मौसम के नरम तेवरों ने तपन भरी गर्मी से मामूली राहत दी। सुबह से रात तक रुक-रुक कर पुरवइया के झोंके चलते रहे तो दिन का पारा भी सरका।

अधिकतम तापमान 24 घंटे में 41.6 से गिरकर 38.7 डिग्री हो गया। यह सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम पारा सात डिग्री तक लुढ़का।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को फिर करवट ले सकता है मौसम

प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को यह 23.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा। वायुमंडल में अधिकतम आर्द्रता स्तर 84 प्रतिशत दर्ज होने से उमस हावी रही। इस कारण दोपहर और शाम को हवा के झोंको के बावजूद चिपचिपी गर्मी से राहत नहीं मिली।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि दक्षिण पूर्वी हवाओं से वायुमंडल को नमी मिल रही है, हीट वेव कंडीशन जारी है। इससे गुरुवार रात को अंधड़ के तेवरों ने लोकल सिस्टम के साथ असर दिखाया।

अभी हवाओं का विंड पैटर्न दक्षिण-पूर्व बना रहेगा। दो दिनों तक सामान्य रहने के बाद मौसम सोमवार से फिर करवट ले सकता है। राजधानी समेत प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी, अंधड़ चल सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें