शुक्रवार को यह 23.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा। वायुमंडल में अधिकतम आर्द्रता स्तर 84 प्रतिशत दर्ज होने से उमस हावी रही। इस कारण दोपहर और शाम को हवा के झोंको के बावजूद चिपचिपी गर्मी से राहत नहीं मिली।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि दक्षिण पूर्वी हवाओं से वायुमंडल को नमी मिल रही है, हीट वेव कंडीशन जारी है। इससे गुरुवार रात को अंधड़ के तेवरों ने लोकल सिस्टम के साथ असर दिखाया।
अभी हवाओं का विंड पैटर्न दक्षिण-पूर्व बना रहेगा। दो दिनों तक सामान्य रहने के बाद मौसम सोमवार से फिर करवट ले सकता है। राजधानी समेत प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी, अंधड़ चल सकते हैं।