लखनऊ। बिल्डर रोहतास की धोखाधड़ी का शिकार हुए शहर के निवेशकों और आवंटियों के संगठन रोहतास विंग वेलफेयर एसोसिएशन की रविवार को आईआईएम रोड स्थित एल्डिको टाउन में विशेष बैठक हुई। इसमें एनसीएलटी में चल रहे वाद में पैरवी और प्रदेश सरकार से न्याय दिलाने की मांग का प्रस्ताव पास किया गया।
एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल ने बताया कि रोहतास की ठगी का शिकार शहर के करीब दो हजार लोग हैं। इनका करोड़ों रुपये कंपनी हड़प गई। यह पैसा कंपनी ने सुल्तानपुर रोड की आवासीय योजना के लिए लिया था। एनसीएलटी ने जिस कंपनी को योजना हैंडओवर की, वह भी काम नहीं कर रही है। ऐसे में करीब 15 साल से आवंटी भटक रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील की है कि वह आवंटियों को न्याय दिलाएं।