फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सपा सांसदों के दल-बदल की अफवाह फैलाने पर एफआईआर

Mon, 22 Jun 2026 01:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
तहरीर देते सपाई।
विज्ञापन
दुबग्गा। मोहनलालगंज सांसद आरके चौधरी के मुख्य सलाहकार और सपा जिला उपाध्यक्ष टीबी सिंह ने रविवार को काकोरी थाने में मामला दर्ज कराया। यह मामला सपा सांसदों के दल-बदल की अफवाहों पर वायरल वीडियो और पोस्ट के खिलाफ है।
विज्ञापन

अभिषेक शांडिल्य पर यूट्यूब व सोशल मीडिया पर फर्जी सामग्री वायरल करने का आरोप है। टीबी सिंह ने इसे सपा की छवि धूमिल करने की साजिश बताया और कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी 37 सांसद राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में एकजुट हैं। दल-बदल की खबरें पूरी तरह भ्रामक हैं। सांसद प्रतिनिधि तरुण रावत ने प्रदेश सरकार के एक मंत्री पर अफवाहें फैलाने का आरोप लगाया। इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि टीबी सिंह की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें