गांवों में सैनिटाइजेशन किया जा रहा है।
- फोटो : amar ujala
यूपी सरकार ने दावा किया है कि प्रदेश के 90 हजार गांव में से 62000 में कोरोना संक्रमण नहीं मिला है। वहीं, 28 हजार गांव में सीमित संक्रमण पाया गया जो कि राहत की बात है।
सरकार का कहना है कि 74 हजार से ज्यादा निगरानी समितियां प्रदेश के गांव-गांव में जाकर संक्रमितों की पहचान कर रही हैं।
वहीं, गुरुवार को जारी हुए आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटे में 6725 कोरोना के नए संक्रमित मिले हैं जबकि संक्रमण के कारण 238 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान 13590 लोग अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं।