फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12,000 अनुदेशक भर्तीः आवेदकों को राहत

Mon, 12 Jan 2015 12:56 PM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
उच्च प्राइमरी स्कूलों में होने वाली 12 हजार अनुदेशकों की भर्ती में अभ्यर्थियों को ई-चालान बनवाने के लिए अब 30 रुपये अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा।
विज्ञापन


यही नहीं इंटरनेट बैंकिंग व डेबिट कार्ड के माध्यम से भी ई-चालान जमा किया जा सकेगा। सचिव बेसिक शिक्षा एचएल गुप्ता ने इस संबंध में संशोधित शासनादेश जारी कर दिया है। कहा, बेरोजगार युवाओं की सुविधा को देखते हुए यह निर्णय किया गया है।

बेसिक शिक्षा परिषद से संचालित उच्च प्राथमिक स्कूलों में 12 हजार अनुदेशकों की भर्तियां की जानी हैं। इसके लिए जिलेवार विज्ञापन निकालने का सिलसिला शुरू हो चुका है। आवेदन 30 जनवरी तक किए जा सकेंगे।
विज्ञापन


अनुदेशकों को 7000 रुपये प्रति माह मानदेय दिया जाएगा। ई-चालान जमा करने के बाद अभ्यर्थियों को आवेदन के साथ इसे भी सुरक्षित रखना होगा। ई-चालान में जमा की गई रकम को प्राप्त करने के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पास की शाखा में खाता खोलना जरूरी होगा।

सचिव बेसिक शिक्षा ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारियों से कहा है कि वे अभ्यर्थियों की सुविधाओं का ध्यान रखें ताकि उन्हें कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन

ये है चौथी काउंसलिंग का हाल

वहीं, दूसरी तरफ प्राइमरी स्कूलों में 72,825 प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती के लिए चौथे चरण की काउंसलिंग के तीन दिन पूरे हो चुके हैं। स्थिति यह है कि चौथे चरण की काउंसलिंग में एक-एक पद के लिए मारामारी है। खासकर सामान्य वर्ग के लिए। क्योंकि इस वर्ग के अधिकतर जिलों में पद भर चुके हैं।

चुनिंदा जिलों में जहां पद खाली हैं वहां काउंसलिंग के लिए भीड़ उमड़ पड़ी है। डायट प्राचार्यों को लाउडस्पीकर लगाकर रिक्त पदों की सूचना देनी पड़ रही है।

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने 9 से 14 जनवरी तक चौथे चरण की काउंसलिंग शुरू कराई है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर सामान्य वर्ग को 105 और आरक्षित वर्ग को 97 अंक पर ही काउंसलिंग में शामिल होने की अनुमति दी गई है। चौथे चरण की काउंसलिंग समाप्त होने के बाद 19 जनवरी से पात्रों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।

इसके मुताबिक अधिकतर जिलों में प्रशिक्षु शिक्षक के पद भर चुके हैं। एक ब्यौरे के आधार पर सामान्य वर्ग के रिक्त पदों का विवरण दिया जा रहा है। इसके मुताबिक कई जिले ऐसे हैं जहां एक-एक पद बचे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें