फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेरिटेज जोन में गाड़ियों पर लगेगी रोक

Thu, 09 Oct 2014 02:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
नोडल एजेंसी एलडीए इस संबंध में शासन को प्रस्ताव भेजने वाला है। हुसैनाबाद हेरिटेज जोन को विकसित करने के लिए सरकार करीब 200 करोड़ रुपये खर्च कर रही है।
विज्ञापन

इसके सुंदरीकरण को तब तक अधूरा माना जा रहा है, जब तक यहां संरक्षण की कोई योजना न हो।

इसे देखते हुए पुरातत्व और पर्यटन विशेषज्ञ आगरा की तरह टीले वाली मस्जिद से छोटे इमामबाड़े तक सड़क को नो मोटर ह्वीकल जोन बनाने की सलाह दे चुके हैं।

हजरतगंज के नए स्वरूप को डिजाइन करने वाले हेरिटेज ऑर्किटेक्ट आशीष श्रीवास्तव भी लंबे समय से ईमामबाड़े से लेकर छोटे ईमामबाडे़ तक हेरिटेज जोन की मांग करते रहे हैं।

आगरा की तरह लगेगा प्रतिबंध

नोडल एजेंसी एलडीए इस संबंध में शासन को प्रस्ताव भेजने वाला है। हुसैनाबाद हेरिटेज जोन को विकसित करने के लिए सरकार करीब 200 करोड़ रुपये खर्च कर रही है।

इसके सुंदरीकरण को तब तक अधूरा माना जा रहा है, जब तक यहां संरक्षण की कोई योजना न हो।

इसे देखते हुए पुरातत्व और पर्यटन विशेषज्ञ आगरा की तरह टीले वाली मस्जिद से छोटे इमामबाड़े तक सड़क को नो मोटर ह्वीकल जोन बनाने की सलाह दे चुके हैं।
विज्ञापन

रूमी गेट को मिलेगा जीवनदान

राजधानी की पहचान रूमी गेट वाहनों के आवागमन से जर्जर होता जा रहा है।

इस रास्ते को पैदल पथ बनाने की कोशिशें शुरू की गई हैं। शासन ने इसे अमली जामा पहनाने के लिए आठ सदस्यीय एक कमेटी गठित की है।

कमेटी में आला अधिकारियों के अलावा रायल फैमिली ऑफ अवध के सदस्यों को भी रखा गया है। कमेटी को एक डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बनानी होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें