फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनेश्वर मिश्र पार्क में शाम सात बजे के बाद नि:शुल्क प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
जनेश्वर मिश्र पार्क में स्थानीय लोगों को शाम सात बजे के बाद मुफ्त प्रवेश मिल सकेगा। इसके लिए उन्हें पार्क में स्थित कार्यालय से अपना पास बनवाना होगा। एलडीए वीसी अक्षय त्रिपाठी ने स्थानीय लोगों की सहूलियत के लिए यह आदेश जारी किए हैं। अधिशासी अभियंता उद्यान अवनींद्र कुमार सिंह ने बताया कि वर्तमान में रात 8:00 बजे तक पार्क में प्रवेश के लिए टिकट लगता है। पार्क में टहलने आने वाले स्थानीय लोगों के लिए भी टिकट लेना अनिवार्य होता है। लेकिन, अब एलडीए उपाध्यक्ष ने स्थानीय लोगों के लिए शाम 7:00 बजे के बाद पार्क में निशुल्क प्रवेश की व्यवस्था की है। पास बनवाने के लिए अपने स्थानीय पते का दस्तावेज दिखाना होगा।
विज्ञापन

चाइल्ड फ्रेंडली बनेगा जॉगर्स पार्क
बसंतकुंज योजना स्थित जॉगर्स पार्क को चाइल्ड फ्रें डली बनाया जाएगा। इसके लिए पार्क में लगे खेल उपकरणों को सुव्यवस्थित करने के साथ ही आकर्षक झूले भी लगाए जाएंगे। एलडीए वीसी ने शनिवार को जॉगर्स पार्क का निरीक्षण कर इस बाबत निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर के अन्य पार्कों की तरह यहां भी पार्क के खुलने और बंद होने का समय निर्धारित किया जाए और इसकी सूचना गेट पर अंकित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें