मायावती ने सरकार को सलाह देते हुए कहा है कि कोई भी देश पड़ोसी मुल्क से झगड़ा करके खुश नहीं रह सकता है। पाकिस्तान को इसकी मिसाल बताते हुए उन्होंने यह बात अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा की।
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने शपथ ग्रहण समारोह में इस बार सार्क देशों के बजाए बिमस्टेक देशों को न्योता दिया था। इसमें पाकिस्तान को छोड़कर अन्य पड़ोसी देशों को बुलाया गया था।
ट्वीट में उन्होंने लिखा कि भारत में नेपाल के राजदूत की यह बात समझदारी वाली है कि ’बिमस्टेक’ संगठन दक्षिण ऐशियाई देशों के ’सार्क’ का विकल्प नहीं हो सकता। पड़ोसी से झगड़ा करके कोई भी खुश नहीं रह सकता। खुद पाकिस्तान इसकी मिसाल है जिसके रिश्ते उसके पड़ोसी देशों के साथ अच्छे नहीं है और वह गर्क में जा रहा है।