फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: संदिग्ध हालात में लापता बीसीए छात्र का सुराग नहीं

Fri, 06 Dec 2024 01:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। संदिग्ध हालात में लापता रामस्वरूप कॉलेज के बीसीए छात्र उमंग का अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि छात्र की तलाश की जा रही है। छात्र के पिता ने बीबीडी थाने में नौ अक्तूबर को अज्ञात पर अपहरण करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

हरदोई के साड़ी निवासी अनूप गुप्ता की पेंट की दुकान है। उनका बेटा उमंग बीबीडी इलाके में रामस्वरूप कॉलेज में बीसीए का छात्र है। वह कॉलेज परिसर में बने हॉस्टल में रहता है। नौ अक्तूबर को उन्होंने बेटे को कॉल की, पर फोन बंद था। अगले दिन भी बात नहीं हो सकी। उसी रात वह हॉस्टल पहुंचे तो बेटे के कमरे में ताला पड़ा मिला।
उन्होंने बीबीडी पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने जब फुटेज देखीं तो आठ अक्तूबर को उमंग सुबह छह बजे हाॅस्टल से निकलता दिखा। हाॅस्टल के बाहर लगे कैमरे देखे तो छात्र उन्हें अयोध्या रोड पर आधा किमी जाते दिखा। फिर उसका कुछ पता नहीं चल सका। इंस्पेक्टर के मुताबिक अनूप की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें