फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा पर सरकार ने लिया बड़ा फैसला

Thu, 27 Nov 2014 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा में केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने का फैसला ठंडे बस्ते में चला गया है। परीक्षा से तीन महीने पहले प्रमुख सचिव माध्यमिक को हटाए जाने के बाद अब नए प्रमुख सचिव के सामने उनकी घोषणा को पूरी कर पाना संभव नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन


मंगलवार को लखनऊ में नए प्रमुख सचिव माध्यमिक जितेंद्र कुमार की ओर से बुलाई गई बैठक में सीसीटीवी सहित परीक्षा में सुधार के लिए किसी भी मु्द्दे पर चर्चा ही नहीं हुई।

यूपी बोर्ड परीक्षा में वित्तविहीन स्कूलों को केंद्र नहीं बनाने और सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों को केंद्र बनाने की घोषणा और उनकी निगरानी के लिए वरिष्ठ शिक्षाधिकारियों को लगा दिए जाने के बाद नकल माफिया की परेशानी बढ़ गई थी।
विज्ञापन


परीक्षा केंद्रों एवं हर कमरे में सीसीटीवी कैमरा लगाने की घोषणा के बाद केंद्र व्यवस्थापकों एवं प्रबंधकों में खलबली मची हुई थी।
विज्ञापन

दागी केंद्रों पर भी नहीं हो सकी चर्चा

सरकार के निर्देश पर यूपी बोर्ड के अधिकारियों के साथ बैठक में नए प्रमुख सचिव ने परीक्षा तैयारियों की समीक्षा की। पता चला है कि प्रमुख सचिव माध्यमिक ने सीसीटीवी कैमरा लगाने एवं जिला समिति की ओर से दागी को केंद्र बनाने की सूचना पर कार्रवाई को ठंडे बस्ते में डाल दिया।

इन प्रमुख मु्द्दों पर कोई चर्चा नहीं होने से इस बात को बल मिल रहा है कि परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी नहीं लगाया जा सकेगा।

इससे पहले जुलाई में प्रदेश के सभी विद्यालयों में सीसीटीवी एवं बायोमेट्रिक लगाने की घोषणा की गई थी, इस बात को पूरे सत्र में लागू नहीं किया जा सका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें