फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसी कूलिंग न सफाई, गर्मी में हमसफर एक्सप्रेस से सफर हुआ मुहाल

Tue, 30 Apr 2019 01:38 AM IST
सौरभ दिक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
ट्रेन
विज्ञापन
रेलवे की महत्वाकांक्षी ट्रेन हमसफर यात्रियों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। ट्रेन में गंदगी की शिकायतें तो बढ़ ही रही हैं, गर्मी में एसी कूलिंग ठप होने से यात्री बेहाल हो रहे हैं। कमोबेश यही हाल गोरखधाम, फरक्का सहित अन्य ट्रेनों का भी है।
विज्ञापन


आनंद विहार से गोरखपुर के लिए 12571 हमसफर एक्सप्रेस से जा रहे यात्री जीतू ने बताया कि बी-12 बोगी में एसी काम ही नहीं कर रहे। गंदगी की भरमार है। वहीं गोरखपुर से आनंदविहार जाने वाली 12572 हमसरफर एक्सप्रेस की थर्ड एसी बोगी बी-6 के यात्री रंजन कुमार पांडेय ने बताया कि घंटों एसी खराब रहा।

इसी ट्रेन के यात्री रोहित राजन बी-12 में सफर कर रहे थे। उन्होंने भी एसी ठीक से काम न करने की शिकायत की। इस पर डीआरएम ने एसी स्टाफ को निर्देशित किया।
इसी तरह 11107 बुंदेलखंड एक्सप्रेस की थर्ड एसी बोगी बी-2 में यात्रा करने वाले यात्री सतीश दुबे, 15017 काशी एक्सप्रेस के यात्री आकाश ठाकुर, 12555 गोरखधाम के यात्री विनय चड्ढा ने भी एसी कूलिंग ठप होने की बात की। जबकि इसी ट्रेन की बी-2 बोगी के विपिन पांडेय ने भी यही समस्या बताई।
विज्ञापन


पद्मावत में नशे में धुत टीटीई ने मांगे पैसे
गाड़ी संख्या 14207 पद्मावत एक्सप्रेस की थर्ड एसी बोगी में यात्रा करने वाले यात्री मनप्रीत सिंह सोनी ने शिकायत की कि टीटीई नशे में धुत था और मेरी सीट को कन्फर्म करने के एवज में पैसों की मांग की। जबकि 12326 नागलडैम एक्सप्रेस से लखनऊ से वाराणसी जा रहे वीरेंद्र कुमार ने डीआरएम संजय त्रिपाठी को बताया कि एसी बोगी में यात्रा कर रहे थे, टीटीई ने हजार रुपये की मांग की। पैसा देने के बाद रसीद नहीं दी। डीआरएम ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। 12556 गोरखधाम एक्सप्रेस की बी-3 बोगी की 33 नंबर सीट के यात्री संजीव तिवारी ने अटेंडेंट द्वारा यात्रियों से दुर्व्यवहार की शिकायत की।

ट्रेन में बोगी लगाना भूला रेलवे
12531 गोरखपुर इंटरसिटी के यात्री सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि 29 अप्रैल को ट्रेन में आईआरसीटीसी से टिकट बुक कराया और उन्हें डी-11 बोगी में 73 नंबर सीट अलॉट की गई। लेकिन जब ट्रेन में पहुंचे तो सीट ही नहीं मिली। पूछने पर रेलवे स्टाफ ने बताया कि डी-11 बोगी लगी ही नहीं है। उन्होंने डीआरएम विजयलक्ष्मी कौशिक से शिकायत की तो उन्होंने बताया कि चार्ट बनने के बाद डी-8 में सात नंबर सीट दी गई है।

वरुणा में किन्नरों का आतंक
गाड़ी संख्या 14227 वरुणा एक्सप्रेस में किन्नरों के आतंक की शिकायत कुमार अंबुज ने डीआरएम संजय त्रिपाठी से की। इस पर आरपीएफ को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया। ऐसे ही 12876 नीलांचल एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी एस-2 के यात्री शिशिर श्रीवास्तव ने पानी की समस्या बताई। 12555 गोरखधाम एक्सप्रेस से गोरखपुर से दिल्ली जा रहे यात्री मन ने स्लीपर बोगी एस-8 बोगी में जनरल यात्रियों ने कब्जे की शिकायत की।

तारों पर झूल रही सीट
15069 गोरखपुर बादशाहनगर इंटरसिटी के एसी चेयरकार सी-1 में यात्रा कर रहे पुलकित खरे ने बताया कि सीट को तारों से बांध रखा है, जो झूल रही थी। ऐसे में चोट लगने की आशंका लगातार बनी हुई है। वहीं 12203 गरीब रथ एक्सप्रेस के यात्री फूल चौधरी जी-10 बोगी में परिजनों के साथ यात्रा कर रहे थे। बोगी में छत से पानी टपकने लगा, जिससे सामान भीग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें