जय नारायण पीजी कॉलेज में मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान
में एनएसएस दिवस मनाया गया।
इसमें लखनऊ विश्वविद्यालय की कार्यक्रम समन्वयक
डॉ. सुषमा मिश्रा ने एनएसएस का महत्व बताया और कहा कि इसके जरिए
व्यक्तित्व विकास का सुनहरा मौका छात्रों को मिलता है।
एनएसएस की सामाजिक
गतिविधियां उनमें आत्मविश्वास भरती हैं। महाविद्यालय के मुख्य कार्यक्रम
अधिकारी अंशुमाली शर्मा ने एनएसएस को समाज में आगे बढ़ाने वाला बताया।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पायल गुप्ता, डॉ. अनिल त्रिपाठी सहित स्वामी
विवेकानंद पुरस्कार से पुरस्कृत विकास त्रिवेदी, अजित कुशवाहा ने अपने
विचार रखे।