फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले इंकार अब इकरार, सपा के रजत जयंती समारोह में आएंगे नीतीश

Thu, 03 Nov 2016 11:10 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव व नीतीश कुमार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पहले इंकार के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आखिरकार सपा के रजत जयंती समारोह में शामिल होने की हामी भर दी है। गौरतलब है कि पहले नीतीश ने कहा था कि सपा पहले से अपने पारिवारिक कलह से निकले फिर देखेंगे।
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी 5 नवंबर को अपनी स्‍थापना के 24 वर्ष पूरे कर रही है। सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी कि सपा के रजत जयंती समारोह में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के साथ पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा, जदयू अध्यक्ष व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जदयू सांसद शरद यादव, राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, रालोद अध्यक्ष अजित सिंह, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री अभय चौटाला, केसी त्यागी, राम जेठमलानी, संतोष भारतीय मौजूद रहेंगे।

शिवपाल ने कहा कि सपा यूपी में सरकार बनाने में सक्षम है। महागठबंधन का फैसला बाद में लिया जाएगा। उन्होंने दोहराया कि भाजपा को किसी भी तरह सत्ता में नहीं आने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें