फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गडकरी बोले, भारत को रामराज्य में बदल देंगे प्रधानमंत्री मोदी

Thu, 22 Dec 2016 06:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फैजाबाद
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी - फोटो : getty images
विज्ञापन
केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने परिवर्तन यात्रा जनसभा में विरोधी दलों कांग्रेस, सपा, बसपा आदि पर चुप्पी साधे रखी।
विज्ञापन


मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम को नमन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इतनी शक्ति दें कि हिंदुस्तान को रामराज्य में रूपांतरित कर सकें।

जीआईसी मैदान में बुधवार को गडकरी ने कहा कि भगवान राम ने वनवासी व राजा राम के रूप में जीवन के सभी क्षेत्रों में आदर्श स्थापित किया, इसीलिए रामराज्य को राज्य के समृद्धि के संदर्भ में कहा जाता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत देश धनवान है, लेकिन जनता गरीब है। 65 सालों में देश की तस्वीर नहीं बदली। हमें देश को भय, भूख, भ्रष्टाचार, कालाधन, गुंडाराज व महिला अत्याचार से मुक्त कराना है। समय बदल रहा है, देश व प्रदेश को विकास के पथ पर ले जाना है।

पांच साल में होंगे 25 लाख करोड़ के कार्य

कहा कि देश की अर्थव्यवस्था में छह से 12 फीसदी हिस्सा कृषि से, 22 से 24 प्रतिशत हिस्सा औद्योगिक क्षेत्र और 52 से 54 फीसदी हिस्सा सर्विस सेक्टर से आता है। देश में उद्योग लगेंगे तो नौजवानों को रोजगार मिलेगा। उद्योग तभी लगेंगे जब बिजली, पानी, सड़क व कम्युनिकेशन का साधन होगा।

कहा कि प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के शासन काल में साढ़े छह लाख गांवों में से एक लाख 70 हजार गांव प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से जुड़े। केंद्र में सरकार के तीन साल होने को हैं, चार लाख करोड़ से कार्य शुरू हो गए हैं। पांच साल के कार्यकाल तक 25 लाख करोड़ के कार्य का लक्ष्य है।

कहा कि उत्तर प्रदेश शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि आदि क्षेत्रों में काफी पिछड़ा है। हम प्रदेश में सही रूप से रामराज्य का निर्माण नहीं करा सकते। उत्तर प्रदेश भी देश का विकसित राज्य बन सकता है। यूपी के विकास की तस्वीर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ही बदल सकती है।
विज्ञापन

सांसद ने ये की गडकरी से मांगे

सांसद लल्लू सिंह ने नितिन गडकरी से राम की पैड़ी पर बैराज, 84 कोसी परिक्रमा मार्ग को राजमार्ग घोषित कर फोरलेन निर्माण, अयोध्या से रामेश्वरम तक राम वनगमन मार्ग के विकास सहित अन्य योजनाओं से जिले का विकास कराने की मांग रखी। समारोह को सांसद विनय कटियार ने भी संबोधित किया।

समारोह में सांसद हरिओम पांडेय, विधायक रामचंद्र यादव, प्रभारी सुधीर सिंह सिद्धू, जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल, ऋषिकेश उपाध्याय पिंटू, राजेश सिंह, दिवाकर सिंह, रोहित पांडेय आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें