फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी सरकार का अनुपूरक बजट: सड़कों के जरिये ‘राज’ मार्ग साधने का मंसूबा

Thu, 22 Dec 2016 06:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी विधानसभा चुनाव के जल्द एलान की संभावनाओं के बीच अखिलेश सरकार ने अपने दूसरे अनुपूरक बजट में सड़कों के जरिये ‘राज’ का मार्ग साधने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को विधानसभा में वर्ष 2016-17 का दूसरा अनुपूरक बजट पेश करते हुए सड़कों के लिए खजाना खोल दिया।

1683.11 करोड़ रुपये के अनुपूरक बजट में करीब 1550 करोड़ रुपये का प्रावधान सिर्फ सड़कों के लिए किया गया है। साथ ही, अखिलेश सरकार ने आजम खां के रामपुर पर भी नजर-ए-इनायत की हैं।

आजम के जौहर विश्वविद्यालय में पंडाल और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण के लिए 8.21 करोड़ रुपये तो रामपुर में स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स के लिए 2.20 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों सदनों में होता रहा भारी हंगामा

विधानमंडल सत्र में दोनों सदनों में चालू वित्तीय वर्ष का दूसरा अनुपूरक बजट, वर्ष 2017-18 का अंतरिम बजट व पांच महीने का लेखानुदान पेश किया गया। विधान परिषद में नेता सदन अहमद हसन ने बजट पेश किया। इस दौरान दोनों  सदनों में विपक्ष ने भारी हंगामा व शोरशराबा किया।

अनुपूरक बजट में लखनऊ से बलिया तक बनने वाले समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के निर्माण व भूमि अधिग्रहण के लिए 1000 करोड़ रुपये का बंदोबस्त किया है, जबकि पीडब्ल्यूडी के लिए 362 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में सड़कों के निर्माण के लिए 100 करोड़ रुपये की व्यवस्था बजट में की गई है। समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत अनुसूचित जातियों के लिए विशेष घटक योजना के तहत सड़कों व पुलों के निर्माण के लिए 83 करोड़ रुपये की भी व्यवस्था की गई है।

चुनाव के मद्देनजर सरकार ने वकीलों को भी खुश करने का दांव चला है। जिलों में वकीलों के चेंबर निर्माण व उनमें अवस्थापना सुविधाओं के लिए सरकार ने अनुपूरक बजट में चार करोड़ रुपये की व्यवस्था की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें