फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निठारी कांडः 'आदमखोर' कोली की मौत की तारीख तय

Thu, 04 Sep 2014 10:32 AM IST
सुधीर कुशवाहा/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
निठारी हत्याकांड में गाजियाबाद सेशन कोर्ट ने आदमखोर सुरेंद्र कोली के खिलाफ रिम्पा हलधर (14) की नृशंस हत्या में बुधवार को डेथ वारंट जारी कर दिया।
विज्ञापन


देश को झकझोरकर रख देने वाले इस मामले में एडिशनल सेशन जज अतुल कुमार गुप्ता ने डेथ वारंट गाजियाबाद जेल प्रशासन को भेजकर इस पर आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया है।

एडीजी जेल राजीव भटनागर ने बताया कि डेथ वारंट गाजियाबाद जेल पहुंच चुका है। इसमें कोली को सात से 12 सितंबर के बीच फांसी पर लटकाने की बात कही गई है। जेल प्रशासन ने कोली की फांसी के लिए तैयारियां पूरी कर ली है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

16 मामलों में दी गई सजा

हत्या के कुल 16 मामलों में कोली को पांच में मौत की सजा दी जा चुकी है। बाकी मामले अंडर ट्रायल हैं। कोली ने अपना जुर्म कुबूलते हुए कहा था कि वह किशोरियों की दुष्कर्म के बाद हत्या कर देता था। इसके बाद उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर पकाकर खा जाता था।

सीबीआई की ओर से इस मामले में स्पेशल पीपी जेपी शर्मा और कोली के अधिवक्ता सुबोध त्यागी ने बहस की थी। कोर्ट ने डासना जेल से डिप्टी जेलर को भी तलब किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें