भले ही यह माना जा रहा हो उपचुनाव में कांग्रेस दौड़ में है ही नहीं। पर पार्टी आलाकमान ने कुछ और ही सोच रखा है।
कांग्रेस ने उपचुनाव में बेहतर प्रबंधन के लिए वरिष्ठ नेताओं को एक-एक विधानसभा की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें संगठन और स्थानीय चुनाव संचालन समिति के बीच तालमेल बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।
सहारनपुर में कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता प्रदीप माथुर, बिजनौर में पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह, ठाकुरद्वारा में पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, नोएडा में पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद, निघासन में राष्ट्रीय सचिव संजय कपूर, लखनऊ पूर्व में सांसद डॉ. संजय सिंह, हमीरपुर में सांसद प्रमोद तिवारी, चरखारी में पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल, सिराथू में पूर्व केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा, बलहा में अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष पीएल पुनिया और रोहनिया में राष्ट्रीय सचिव राजाराम पाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इन्हें भी दी गई जिम्मेदारी
प्रदेश कांग्रेस कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन सत्यदेव त्रिपाठी ने बताया कि इन नेताओं के सहयोग के लिए समन्वयक भी बनाए गए हैं।
सहारनपुर में पूर्व मंत्री दीपक कुमार, बिजनौर में कांग्रेस विधान परिषद दल के नेता नसीब पठान, विधायक पंकज मलिक व विधायक दिलनवाज खान, ठाकुरद्वारा में पूर्व सांसद बेगम नूर बानो व पूर्व मंत्री सतीश शर्मा, नोएडा में पूर्व सांसद सुरेंद्र गोयल, विधायक गजराज सिंह व विधायक बंशी सिंह पहाड़िया, निघासन में पूर्व सांसद जफर अली नकवी व पूर्व विधायक फजले मसूद, लखनऊ पूर्व में विधायक आराधना मिश्रा, हमीरपुर में विधायक गयादीन अनुरागी, दलजीत सिंह को जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं अजय कपूर, विवेक कुमार सिंह, पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी व अब्दुल मन्नान, चरखारी में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य व पूर्व मंत्री रणजीत सिंह जूदेव, सिराथू में विधायक अनुग्रह नरायन सिंह, पूर्व विधायक विजय प्रकाश व रामयज्ञ द्विवेदी, बलहा में विधायक मुकेश श्रीवास्तव और रोहनियां में पूर्व सांसद राजेश मिश्रा, विधायक अजय राय व ललितेशपति त्रिपाठी तथा पूर्व विधायक सतीश अजमानी को समन्वयक की जिम्मेदारी मिली है।