फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रह्मोस का इंजीनियर निशांत अग्रवाल सात दिन की रिमांड पर, केंद्रीय एजेंसियां भी करेंगी पूछताछ

Thu, 11 Oct 2018 06:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
nishant
विज्ञापन

नागपुर से गिरफ्तार किया गया ब्रह्मोस एयरोस्पेस की मिसाइल यूनिट में तैनात सीनियर सिस्टम इंजीनियर निशांत अग्रवाल को बृहस्पतिवार को लखनऊ में एटीएस के विशेष न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने निशांत को सुनवाई के बाद 7 दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड पर दे दिया।

विज्ञापन


रिमांड के दौरान एटीएस की टीम निशांत से कई अहम राज उगलवाने की कोशिश करेगी। इसमें किस-किसको रक्षा संबंधी गोपनीय सूचनाएं उपलब्ध कराई हैं। वह किस तरह से हनी ट्रैप का शिकार हुआ? एटीएस की टीम यह भी जानने की कोशिश करेगी कि क्या सूचनाएं देने के बदले इसके खाते में धन भी आया है? इसके लिए खातों की डिटेल लेकर उसकी जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन

केंद्रीय एजेंसियां भी करेंगी पूछताछ

सूत्रों का कहना है कि रिमांड पर लेने के बाद अब निशांत से मिलेट्री इंटेलीजेंस केअधिकारियों के साथ-साथ अलग अलग सुरक्षा एजेंसियां भी निशांत से पूछताछ करेंगी। मालूम हो कि पिछले महीने यूपी एटीएस ने नोएडा से हनी ट्रैप में फंस कर आईएसआई की जासूसी कर रहे बीएसएफ के जवान अच्युतानंद मिश्रा को गिरफ्तार किया था।

अच्युतानंद मिश्रा को जिन फेसबुक आईडी का इस्तेमाल कर फंसाया गया था, उक्त आईडी समेत कई अन्य फेक आईडी के बारे में एटीएस को जानकारी हुई। जिसके बाद रक्षा संबंधी प्रतिष्ठानों से जुड़े तीन अधिकारियों से उक्त आईडी के संपर्क की जानकारी मिली थी।

जिसके आधार पर निशांत अग्रवाल को एटीएस की टीम ने नागपुर से 8 अक्तूबर को गिरफ्तार कर लिया था। केंद्रीय एजेंसियां भी आईएसआई की पूरी मॉडस अपरेंडी समझने की कोशिश करेंगी कि आखिर वह किस तरह बड़े-बड़े अधिकारियों को अपनी जाल में फंसा रहे हैं और उनसे गोपनीय सूचनाएं ले रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें