सुल्तानपुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल इंप्रूवमेंट/कंपार्टमेंट और इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षाओं में कुल 28 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। ये परीक्षाएं मंगलवार को राजकीय इंटर कॉलेज में दो पालियों में आयोजित की गईं। कुल 616 परीक्षार्थी इन परीक्षाओं के लिए पंजीकृत थे। इनमें हाईस्कूल के 179 और इंटरमीडिएट के 437 परीक्षार्थी शामिल थे।
पहली पाली में हाईस्कूल की परीक्षा में 14 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए, जिनमें नौ छात्र और पांच छात्राएं थीं। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षा में भी 14 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि परीक्षा सीसी कैमरों की निगरानी में सकुशल संपन्न हुई।
वहीं, जिले में सीबीएसई की 12 विषयों की कम्पार्टमेंट परीक्षा दो केंद्रों पर संपन्न हुई। कुल 1226 पंजीकृत छात्रों में से 54 अनुपस्थित रहे। सरस्वती विद्या मंदिर में 891 छात्रों में से 32 अनुपस्थित थे। एसके प्रेसीडेंसी पब्लिक स्कूल में 335 छात्रों में से 22 परीक्षा में नहीं आए।