अयोध्या मामले पर आए फैसले में निर्मोही अखाड़ा ने पुनर्विचार याचिका नहीं दाखिल करने का फैसला लेते हुए सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। अखाड़ा ने ट्रस्ट में शामिल होने की बात कही है।
विज्ञापन
बता दें कि मामले में रविवार को निर्मोही अखाड़ा ने पंचों की बैठक आहूत की थी जिसमें सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया। बैठक की अध्यक्षता महंत दिनेंद्र दास ने की।