फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सपा को जनता की नहीं, आजम के भैंस की चिंता है'

Thu, 06 Feb 2014 08:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा के उपहार बांटे जाने के मामले में नाराजगी जाहिर की है।
विज्ञापन


हालांकि उन्होंने मर्यादा का हवाला देते हुए कहा कि यह मामला हाईकमान देखेगा। वहीं, खत्री ने सपा पर हमला बोला। कहा, सपा संवेदनहीन और उद्दण्ड संस्कृति वाली पार्टी है।
बुधवार को यहां एक होटल में पत्रकारों से रूबरू निर्मल खत्री से जब पूछा गया कि केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम को लेकर उनका क्या मत है, तो पहले वे हिचकिचाए, फिर बोले-‘बेनी प्रसाद वर्मा अगर सिर्फ केंद्रीय मंत्री होते तो मैं बेलौस बोलता।
विज्ञापन


चूंकि वह कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य हैं, इसलिए मैं अपनी सीमाओं का उल्लंघन नहीं करूंगा। इस मामले को हाईकमान देखेगा।’
जमकर की आलोचना
उन्होंने समाजवादी पार्टी को आड़े हाथ लेते हुए जमकर आलोचना की। बोले कि समाजवादी पार्टी और बसपा दोनों ही संवेदनहीन और उद्दण्ड संस्कृति वाली पार्टियां हैं। टोल टैक्स मांगने पर सपा कार्यकर्ता मारपीट करते हैं।

कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने वाली पुलिस के साथ मारपीट की जाती है। मुजफ्फरनगर दंगे की पीड़ा से कराह रहे जिले में पार्टी के राज्यमंत्री समारोहों में शामिल होकर नाच-गाने का मजा लेते हैं। यह सपा नेताओं की जनता के प्रति संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है। जनता से हर बयान के साथ छल किया जाता है।
विज्ञापन

संवेदनहीन हैं सपाई
खत्री ने कहा, सपा नेताओं ने कभी आम जनता के प्रति संवेदनशीलता वाला रवैया नहीं अपनाया। इसके एक नहीं कई उदाहरण सामने आ चुके हैं।

सपा के ही मंत्री आजम खान ने भैंसों जैसी किस्मत होने का जो बयान दिया है, उसके मूल में भी यही है। व्यक्ति की जान-माल की सुरक्षा सर्वोपरि होनी चाहिए, लेकिन सपा सरकार में ऐसा नहीं है।

आम आदमी के साथ होने वाली घटनाओं को नजरअंदाज कर दिया जाता है लेकिन मंत्री की भैंसों के चोरी होने पर पूरा प्रशासनिक अमला इसकी खोजबीन में लग जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें