फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कैंपस प्लेसमेंट में लविवि के नौ छात्रों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय की केंद्रीय प्लेसमेंट सेल (सीपीसी) की ओर आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में अभियांत्रिकी संकाय के अंतिम वर्ष के बीटेक के नौ छात्रों का रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और सोलरस्क्वेयर में चयन हुआ है। इन्हें अधिकतम 7.5 लाख रुपये का वार्षिक पैकेज ऑफर किया गया है।
विज्ञापन




सीपीसी के अपर निदेशक डॉ. हिमांशु पांडेय ने बताया कि रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड में बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के छात्र सात्विक यादव का चयन ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी पद पर हुआ है। उन्हें 7.5 लाख का पैकेज मिलेगा। सोलरस्क्वेयर कंपनी में प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर पद पर बीटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्रों प्रियांश पाल और प्रगत सिंह व बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के छात्रों अकील रब्बानी, अभिनंदन पांडेय, मुदित मेहरोत्रा व ईशान उपाध्याय का चयन हुआ है। इसके अतिरिक्त क्यूएचएसई कंपनी में इंजीनियर पद पर बीटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्रों अनुज कुमार पांडेय व जागृत प्रताप सिंह को भी नियुक्त किया गया है। सोलरस्क्वेयर ने सभी चयनितों को तीन लाख रुपये का सालाना पैकेज दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें