फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लखनऊ विवि के नौ विद्यार्थियों को मिली नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के दूसरे कैंपस में स्थित ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल की ओर से आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में नौ विद्यार्थियों को नौकरी मिली है। इनमें से पांच का लर्निंग रूट्स और चार विद्यार्थियों का हाइक एजुकेशन में चयन हुआ है।
विज्ञापन

अभियांत्रिकी संकाय के प्लेसमेंट सेल इंचार्ज डॉ. हिमांशु पांडेय ने बताया कि प्री-प्लेसमेंट टॉक, ग्रुप डिस्कशन, इम्प्रॉम्प्टू राउंड और साक्षात्कार में लखनऊ विवि के नौ विद्यार्थियों ने उपयोगिता साबित की है। हाइक एजुकेशन में चयनित विद्यार्थियों में एमसीए की रिया कुमारी, एमबीए (लुम्बा) की वार्तिका चंद्रा, बीसीए के रितिक द्विवेदी और बीटेक (सीएसई) के आयुष जिंदल शामिल हैं। इन सभी का बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर के पद पर चयन हुआ है। कंपनी की ओर से इन्हें अधिकतम 7.62 लाख रुपये वार्षिक का पैकेज दिया जाएगा। लर्निंग रूट्स में चयनित विद्यार्थियों में एमबीए (आईएमएस) से वैष्णवी तिवारी, अदीबा साबिह, रुद्रांश प्रभु, कुशाग्र सिंह और जया पांडेय हैं। इन सभी का सेल्स एसोसिएट पद पर चयन हुआ है। इन्हें अधिकतम 6.06 लाख रुपये सालाना का पैकेज मिलेगा।

प्लेसमेंट ड्राइव के संचालन में स्टूडेंट प्लेसमेंट कोऑर्डिनेटर आर्यन सिंह, अभिनव सिंह और ईशान रस्तोगी का विशेष योगदान रहा। कुलपति प्रो. जेपी सैनी और ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के चेयरमैन प्रो. एसपी सिंह ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें