लखनऊ। प्रदेश के 750 से अधिक इंजीनियरिंग व फार्मेसी संस्थानों में बीटेक, बीफार्मा, एमबीए-एमसीए आदि कोर्सों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। एकेटीयू ने इसके लिए बुधवार को नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस साल से प्रवेश आवेदन प्रक्रिया समर्थ पोर्टल के माध्यम से की जाएगी। इसी सप्ताह आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने बताया कि बीटेक व एमटे इंटीग्रेटेड में प्रवेश जेईई मेन, सीयूईटी यूजी व इसके बाद 12वीं पास छात्रों को सीधे प्रवेश दिया जाएगा। बीआर्क में नाटा व जेईई मेन की मेरिट से प्रवेश होगा। बीफार्मा, फार्माडी, बीएचएमसीटी, बीएफएडी, बीएफए एमसीए-एमबीए इंटीग्रेटेड, बीसीए व बीवोक में प्रवेश सीयूईटी यूजी से होगा। इसके बाद 12वीं पास छात्रों को सीधे प्रवेश दिया जाएगा।