फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजीएमयू में ब्लैक फंगस के नौ नए मरीज भर्ती

विज्ञापन
केजीएमयू में ब्लैक फंगस के नौ मरीज हुए भर्ती। - फोटो : ??? ?????
विज्ञापन
केजीएमयू में बृहस्पतिवार को ब्लैक फंगस के नौ नए मरीज भर्ती किए गए जबकि एक मरीज को डिस्चार्ज किया गया।
विज्ञापन

डॉक्टरों का कहना है कि मरीज ने दवाओं के जरिए ब्लैक फंगस को मात दे दी। राहत की बात यह रही कि किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई।
केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह ने बताया कि अभी तक 348 मरीज भर्ती हो चुके हैं। बीते चौबीस घंटे में नौ नए मरीज भर्ती किए गए जबकि 20 की सर्जरी करनी पड़ी।
वहीं, लोहिया संस्थान के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विक्रम सिंह ने बताया कि अब तक 46 मरीजों को भर्ती किया जा चुका है। तीन मरीजों की जान जा चुकी है। बृहस्पतिवार को कोई नया मरीज भर्ती नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुर्वेद दवाओं-जलनेति से ब्लैक फंगस को दी मात
टुड़ियागंज स्थित राजकीय आयुर्वेद कॉलेज के डॉक्टरों ने जलनेति व दवाओं के जरिए ब्लैक फंगस के मरीज को ठीक करने का दावा किया है। डॉक्टरों का कहना है कि एमआरआई जांच में मरीज को ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई थी। केजीएमयू के डॉक्टरों ने मरीज आलमनगर निवासी बुजुर्ग आरडी वर्मा को भर्ती कर ऑपरेशन की सलाह भी दी थी। पर जलनेति के जरिए मरीज ने फंगस को मात दे दी। अब इस मामले को केस स्टडी के रूप में अंतरराष्ट्रीय जनरल में प्रकाशन के लिए भेजा गया है। आयुर्वेदिक कॉलेज में विभागाध्यक्ष डॉ. संजीव रस्तोगी के निर्देश पर जलनेति करने से तीन दिन में उनकी नाक, आंख के नीचे की सूजन व सिर दर्द पूरी तरह से खत्म हो गया। डॉ. संजीव ने बताया कि मरीज की दोबारा जांच में किसी तरह का फंगस नहीं मिला है। मरीज की बेटी आयुर्वेद कॉलेज में छात्रा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें