लखनऊ। पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में आने वाले इंदिरानगर और इस्माइलगंज इलाके के नौ पार्कों का सुंदरीकरण कराया जा रहा है। इस काम पर 91.53 लाख रुपये खर्च हो रहे हैं। इन पार्कों का लोकार्पण और शिलान्यास बृहस्पतिवार को भाजपा विधायक ओपी श्रीवास्तव ने किया।
उन्होंने बताया कि इंदिरानगर के पांच पार्कों का कायाकल्प किया गया है। इनमें ओपन जिम, झूले, पाथवे, इंटरलॉकिंग टाइल्स और बेंच लगाई गई है। साथ ही बाउंड्रीवॉल की मरम्मत, रंगाई-पुताई और दीवारों पर आकर्षक पेंटिंग की गई है। इस्माइलगंज द्वितीय वार्ड स्थित अटल पार्क, इस्माइलगंज प्रथम वार्ड स्थित एन्क्लेव पार्क संख्या-2 और मैथिलीशरण गुप्त वार्ड के दो पार्कों का शिलान्यास किया गया। इन पार्कों में पाथवे निर्माण, समतलीकरण, ओपन जिम जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।