पुलिस की गिरफ्त में आरोपी इलियास।
लखनऊ। पारिवारिक विवाद में साले फाजिल को गोली मारने के आरोपी बहनोई इलियास को कैसरबाग पुलिस ने बीती रात गिरफ्तार कर लिया। इलियास ने कबूला कि उनकी पत्नी आफरीन से विवाद में फाजिल पत्नी को बहका रहा था।
स्पेक्टर कैसरबाग अंजनी कुमार मिश्र ने बताया कि इलियास चौक के मुर्तजा हुसैन रोड राजा बाजार का निवासी है और सोलर पैनल लगाने का काम करता है। आफरीन कई दिनों से मायके में रह रही थी, जबकि बच्चे इलियास के साथ थे। इलियास ने बुधवार सुबह करीब पांच बजे सीढ़ी लेकर ससुराल पहुंचा और पहली मंजिल पर पहुंचकर फाजिल को गोली मार दी, जो उसके दाहिने कंधे पर लगी। आफरीन की शिकायत पर हत्या के प्रयास की एफआईआर दर्ज हुई थी। मुखबिर और सर्विलांस की मदद से पुलिस ने परिवर्तन चौक के पास से सफेद स्कूटी सवार इलियास को पकड़ा। उसके पास से .32 बोर की अवैध पिस्टल भी बरामद हुई है। अब उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी एफआईआर दर्ज की गई है।