फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सिक्योर वैल्यू इंडिया के नौ अफसरों पर धोखाधड़ी का केस

विज्ञापन
सिक्योर वैल्यू इंडिया के नौ अफसरों पर धोखाधड़ी का केस
विज्ञापन
लखनऊ। सिक्योर वैल्यू इंडिया के निदेशक समेत नौ अधिकारियों के खिलाफ नई दिल्ली के तिलकनगर निवासी प्रेम सिंह ने हजरतगंज थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। आरोपी रिलायंस सिक्योरिटी सर्विसेज के साथ साझेदार थे।
विज्ञापन

आरोप है कि वर्ष 2021 में प्रेम सिंह से मैन पावर दिलाने के लिए कहा गया था। मैन पावर दिलाने के बाद आरोपियों ने कर्मचारियों को वेतन देने में हीलाहवाली शुरू कर दी। आरोप है कि करीब सवा चार करोड़ का फर्जीवाड़ा किया है। पीड़ित का कहना है कि चार सौ कर्मचारियों का वेतन अभी तक नहीं मिला है। पीड़ित के मुताबिक कंपनी के संचालक रवि बी गोयल हैं। इसमें शैलेष शेखर शेट्टी, किरण गोयल, एस. जॉनसन, प्रीती मल्होत्रा, सुमित चावला, सौरभ लाल, संदीप मलिक, विनायक आर गोयल भी शामिल है। इंस्पेक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें