फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बटोही रिसॉर्ट समेत सात बड़े प्रतिष्ठानों के भवन होंगे सील

Sat, 08 Mar 2025 01:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर अवैध भवनों में संचालित बड़े प्रतिष्ठानों को बंद कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। रायबरेली विकास प्राधिकरण की सचिव ने बटोही रिसॉर्ट, हांडा शोरूम और स्वागत गेस्ट हाउस समेत सात बड़े प्रतिष्ठानों के भवनों को सील करने का आदेश जारी किया है। सभी को आगामी 17 मार्च तक अवैध भवनों को खाली करने के आदेश दिए गए हैं। 18 मार्च को भवनों को सील किया जाएगा। सीलिंग आदेश के बाद अवैध निर्माण कराने वालों में अफरातफरी मची हुई है।
विज्ञापन

शहर में मानकों को ताक पर रखकर भवनों के निर्माण हो रहे हैं। पूर्व में बटोही रिसॉर्ट, स्वागत गेस्ट हाउस, गणेश स्वीट्स, प्रताप प्लाजा, आशीर्वाद होटल, हांडा शोरूम और गणेश पैराडाइज के भवनों का चालान किया गया था। भवनों के मालिकों को नोटिस देकर निर्माण को वैध कराने के आदेश दिए गए थे। इसके बाद भी भवनों को अब तक वैध नहीं कराया गया। अवैध भवनों में बड़े प्रतिष्ठान संचालित कराए जा रहे हैं।
बार-बार आदेश के बाद भी भवनों को वैध न कराने पर अब प्राधिकरण ने भवनों को सील करने के आदेश जारी कर दिए हैं। शुक्रवार को रायबरेली विकास प्राधिकरण की सचिव अमृता सिंह ने सातों बड़े प्रतिष्ठानों के भवनों को सील करने का आदेश दिया है। संबंधित अवर अभियंताओं को तय समय पर सीलिंग की कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। इस संबंध में प्रतिष्ठानों के संचालकों को 17 मार्च तक भवनों को खाली करने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि 18 मार्च को सीलिंग की कार्रवाई हो सके। आरडीए के अधिशासी अभियंता एम अहमद ने बताया कि सात बड़े प्रतिष्ठानों के भवनों को सील करने का आदेश सचिव ने दिया है। सीलिंग की कार्रवाई आगामी 18 मार्च को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें