फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नौ नए डिग्री कॉलेज खुलेंगे, लखनऊ विश्वविद्यालय की अनापत्ति समिति की मंजूरी के बाद रास्ता साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में लखनऊ विश्वविद्यालय से सहयुक्त नौ नए डिग्री कॉलेज खुलने का रास्ता साफ हो गया है। विवि की अनापत्ति समिति ने इस पर मुहर लगा दी है। इनके भू-संबंधी अभिलेखों का सत्यापन पहले ही हो चुका है। कार्य परिषद से अंतिम मुहर लगने के बाद नए सत्र से दाखिले शुरू हो जाएंगे।लविवि से सहयुक्त नए कॉलेज खोलने के लिए आवेदन के बाद डीएम के माध्यम से उनके भू-संबंधी अभिलेखों का सत्यापन कराना होता है। विवि के लखनऊ के साथ अन्य जनपदों के कॉलेजों ने भी आवेदन किया था। भू-संबंधी अभिलेख के सत्यापन के बाद लविवि की अनापत्ति समिति ने नौ डिग्री कॉलेजों के संचालन को मंजूरी दे दी है। अब कार्य परिषद की बैठक में औपचारिक मंजूरी के लिए इसे रखा जाएगा।
विज्ञापन


अन्य जनपदों के भी सात कॉलेजों को मंजूरी
लखनऊ के साथ अन्य जनपदों के भी सात नए कॉलेजों को मंजूरी दे दी गई है। इनमें सीतापुर में मनोकामिनी बालिका महाविद्यालय, मुलायम सिंह यादव मेमोरियल लॉ कॉलेज और कृष्णपाल सिंह लॉ कॉलेज के साथ हरदोई में ज्ञानदीप लॉ कॉलेज तथा श्री महेंद्र नाथ महाविद्यालय को मंजूरी मिली है। रायबरेली में लालजी लॉ कॉलेज तथा श्रीराम जानकी महाविद्यालय के संचालन को एनओसी मिली है।
विज्ञापन


इन नौ कॉलेजों को मिली मंजूरी
कॉलेज- पाठ्यक्रम
सरोज कॉलेज ऑफ लॉ, अहमामऊ- एलएलबी, एलएलबी ऑनर्स
मां भगवती इंस्टीट्यृट ऑफ मैनेजमेंट- जुग्गौर चिनहट- बीबीए, बीसीए
बाल निकुंज गर्ल्स डिग्री कॉलेज मोहिबुल्लापुर- बीसीए, बीकॉम
ब्राइट कैरियर डिग्री कॉलेज मलिहाबाद- बीए, बीकॉम
सूर्या कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, सुल्तानपुर रोड- बीए, बीबीए, बीकॉम, बीसीए, बीजेएमसी
वेदांता लॉ कॉलेज, तिवारीपुर जानकीपुरम- एलएलबी, एलएलबी ऑनर्स
एलबीएस लॉ कॉलेज, तिवारीगंज अयोध्या रोड- एलएलबी, एलएलबी ऑनर्स
सिटी कॉलेज ऑफ लॉ काकाबाद जेहटा माल- एलएलबी
अंबकेश्वर कॉलेज ऑफ हायर स्टडीज कठवारा बीकेटी- बीकॉम, बीसीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें